Wednesday, November 28, 2012

ठंडा-मीठा मौसम है और बागों में बहार है


ठंडा-मीठा मौसम है 
और बागों में बहार है 
यौवन की मदमस्त 
आँखों में खुमार है

फूलों के चेहरे  पे 
मुस्काह्ट आई है
किसी देवकन्या ने 
ज्यूं ली अंगड़ाई है 

ठंडी समीर से 
पत्ते जो हिलते हैं
लगता है ऐसे ज्यूं 
बिछुड़े दिल मिलते हैं 



टकराती हैं टहनियां 
आपस में ऐसे 
मिलते हैं बिछुड़े प्रेमी .
बरसों बाद जैसे

रातों में चंदा की 


चांदनी यूं बरसे है 
कि ठंडी हों आंखें
जो बरसों से तरसे हैं 


रातों को चंदा जो 
लुक-चिप सी करता है 
झीने-झीने पर्दों में ज्यूं 
यौवन थिरकता है 

मासूम मुखड़ों पे 
लाली यूं छाई है
कि परियों की सुन्दरता
ज्यूं यहीं सिमट आई है 

सेब जैसे गालों पे 
मन मदहोश हुआ जाता है 
सूनी काली रातों में
याद कोइ आता है 


भीगी-भीगी पलकों से 
इंतज़ार करते हैं 



कैसे समझाएं तुन्हें 
कि तुझसे  प्यार करते हैं







 



Tuesday, November 20, 2012


जब गम नहीं था तेरा 



गम से बरी हुआ था 


गमगीन तेरे गम में 


गम से बरी हुआ हूँ 


हंसता था रात दिन मैं 


दिल में खुशी नहीं थी 


रो-रो के तेरे गम में 


अब बहुत खुश हुआ हूँ

Monday, November 19, 2012


ऊपर वाले को भी हमारी कमी खलने लगी है 
देखो-देखो मेरी उम्र ढलने लगी है 

एक साल और हो गया कम 
इस जहां की बस्ती अब उजड़ने लगी है 

उलटी गिनती हो चुकी है शुरू
50.51..52...53.....54....55.......56.........
और लो .......... 57   
भी हुए पूरे 

आज न जाने क्यूं 
ये वस्त्र  मैले व् पुराने लगने लगे हैं 

बस अब नये वस्त्र आने वाले हैं 
हम अब यहाँ से जाने वाले हैं 

जो पल बाकी हैं उन्हें हंसते-खेलते गुजारना होगा 
अपनी सब काबलियतों  को निखारना होगा 

आखिर अपने घर वापिस जाना है
उस भेजने वाले को भी तो मुंह दिखाना है 

जल्दी जल्दी  सब समेट लूं 
अपनी आभा को कुछ और निखार लूं

बस इतना समय दे देना मालिक 
अपनी .....
न-न तेरी बिछाई बिसात 
को खुशी खुशी खेल सकूं 

फिर जब चाहे आवाज़ दे लेना
मैं दौड़ा  चला आऊँगा 
तेरे आगोश में सो जाऊंगा 

Sunday, November 18, 2012

कैसा अभागा हूँ मैं




कैसा  अभागा  हूँ  मैं 
जो  वायदा  कर  के  भी  निभा  नहीं  सकता 
खुशी  मिलने  पे  भी  जो  मुस्का   नहीं  सकता 

जिसे  गाना  ना   आये , वोह  तो  गायेगा  क्या 
में  गायक  होते  हुए  भी  जो  गा  नहीं  सकता 


इस  दुनिया  में  रहना  नहीं  चाहता 
इसे  छोड़  के  भी  जा  नहीं  सकता 

लोग  तो  करते  ही  हैं  कामना  स्वर्ग  मिलने  की 
मुझको  मिल  गया  है , फिर  भी  उस को  पा  नहीं  सकता 

प्यासा  ग़र जाये तो  जाये  पास  कूएँ  के 
मगर  जब  कुआँ  चल  के  पास  मेरे  आ  गया  है 

रस्सी  भी  है , और  है  बाल्टी  भी 
मग़र  फिर  भी  पानी  खींच  के 
अपनी  प्यास  बुझा  नहीं  सकता 

कैसा  अभागा  हूँ  मैं 

ਜਦ ਪਾਣੀ ਸਿਰ ਤੋਂ ਲੰਘ ਜਾਵੇ


ਜਦ ਪਾਣੀ ਸਿਰ ਤੋਂ ਲੰਘ ਜਾਵੇ 
ਜਦ ਹੱਦ ਦੀ ਵੀ ਹੱਦ ਗੁਜਰ ਜਾਵੇ 
ਰੋਨਾ-ਕੁਰਲਾਉਣਾ ਸਬ ਬੇਕਾਰ ਹੋ ਜਾਵੇ
ਤਾਂ ਦੱਸੋ ਬੰਦਾ ਕਿਹੜੇ ਖੂਹ ਚ ਜਾਵੇ 
ਸਿਵਾ "ਜੇਹਾਦ" ਦੇ ਜਿਸਨੂ .........
ਹੜਤਾਲ, ਜਾਮ, ਸੰਘਰਸ਼ ਦਾ ਏਲਾਨ 
ਯਾ ਬਗਾਵਤ ਵੀ ਕਿਹਾ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ 
ਹੋਰ ਕੋਈ ਰਸਤਾ ਵੀ ਤਾਂ ਨਹੀਂ 
ਭੁੱਲੇ ਬਿਸਰੇ ਹੁਕਮਰਾਨਾ ਨੂੰ 
ਸਹੀ ਰਸਤੇ ਤੇ ਲਿਆਓਨ ਦਾ 

Saturday, November 17, 2012


ये सांसें ऐसा कम्बल हैं 
जिसे हेर कोइ छोड़ने की बात करता है
छोड़ना कोई चाहता नहीं
.
.
.
.
जब छोड़ने का वक्त आता है
तो मन चाहता है 
कुछ पल और-कुछ पल और-कुछ पल और.............

यह कम्बल-साँसों का रिश्ता भी अजीब है 

Friday, November 16, 2012

सुप्रभात गीत ..........शुभ दिन मंगलम


आओ कुछ गुनगुनाएं 
कुछ मुस्कराएं
गीत कोई नया गायें 
.
.
.
.
क्या अद्भुत नज़ारा है 
सुबह का उजाला है 
प्रकृति ने देखो आज कैसा 
चित्र बना डाला है 
.
.
.
.
खुद-बा-खुद संगीत हो गयी है प्रकृति
कितनी रंगीन हो गयी है कलाकृति 
.


.
.
यह कुछ और नहीं आप को
सुप्रभात कहने  का एक 
नया अंदाज़ है 
देखो फिर हो गया 
एक नये दिन का 
आगाज़ है 
.
.
धन्यवाद् दें आओ 





उस ईश्वर  को जिसने हमारे लिए 
ही दुनिया इतनी खूबसूरत बनाई है 
बधाई हो-बधाई हो 




आप को नए मंगलमय दिन की बधाई हो 
.
.
.
नया  दिन आप के लिए नई नई सौगातें लाये 
आपके जीवन को महकाए 
.
.
.
हर पल खुशी से भर जाए 
शुभ दिन मंगलम 

Tuesday, November 13, 2012


स्वर्ग लोक से ............समस्त देवी-देवता 
वैकुण्ठ से .................लक्ष्मी-नारायण
कैलाश से..................उमा-शंकर
ब्रम्ह लोक से............ब्रम्हा 
.
.
.
और 
.
.
.
धरती से .................
.
.
.
.
.
.
.
स्वयं हम ...............
.
.
.
.
अर्थात पूनम-रवि "घायल"
.
.
.
.
.
.
.
आप को दीपावली की 
तहे दिल से 
शुभ-कामनाएं 
देते हैं 


ईश्वर की 
आप पर...........
आपके अपनों पर .........
और सम्पूर्ण मानव जाती पर............... 
दया-दृष्टि व् कृपा दृष्टि बनी  रहे

आने वाला वर्ष
शुभ हो  
मंगलमयी हो 
भाग्यशाली हो 
शान्ति-प्रदायक हो 
और .................
और जो-जो ......
जो कुछ भी सच्चे 
सरल हृदय से मांगे
इश्वर 
सब-की............ 
सब जायज़ इच्छाएं पूर्ण करें 

दीपावली अभिनंदन 

Sunday, November 4, 2012

प्रभु को खुशहाली भा ना सकी


कुदरत का ऐ दुनिया वालो
कैसा दुनिया पर ज़ुल्म हुआ
खिलने से पहले ही देखो
कैसे इक जीवन खत्म हुआ

ना हंसा खेला, खाया न पिया
"घायल" इस दुनिया में वो
दो दिन भी और नहीं था जिया
इस नन्हीं सी उमरिया में
कैसे इक यौवन  खत्म हुआ

इक बाग़ में ..........
लगा पौधा
दिया पानी.........
खिली कलियाँ
था खुश माली

पर हा......
खिली कलियाँ खिली न रहीं
माली की ख़ुशी ना हुई पूरी
बनने से पहले फूल कली
मुरझाई और फिर टूट चली

माझी के हाथों से नैया
डोली और चप्पू छूट चली

जाने कव्वे को क्या था हुआ
इस खिली उभरती कली का जो
जीवन ना "उसे" मंजूर हुआ
झपटा कव्वा .....
टूटी डाली
कब बिखरी कली ना इल्म हुआ

यौवन  पे लाली आ न सकी
प्रभु को खुशहाली भा ना सकी

ऐ प्रभू मुझे तू बता ज़रा
क्या मासूम पे भी तुझे
दया आ ना सकी

मेरे देखते-देखते ही देखो
कैसे इक जीवन खत्म हुआ

इस इतनी लम्बी दुनिया में.........
क्या तुझे ना कोइ और मिला
ऐ मौत तुझे था यहीं आना
क्या नहीं कोइ दूजा ठौर मिला

देखो-देखो दुनिया वालो
क्या यौवन-औ-मौत का मिलन हुआ

जिसने ना कभी रोना सीखा
जो हर पल ही मुस्काया था
कैसे हंस कर उसने देखो
मृत्यु को भी गले लगाया था

तुझे शर्म ना आई ऐ भगवन
जब ऐसी मौत को देख के भी
तू मन्द-मन्द मुस्काया था

सच ही लोगो ये कलयुग है
इसमें जो भी हुआ
वो कम ही हुआ
कुदरत का ऐ दुनिया वालो
कैसा दुनिया पर ज़ुल्म हुआ