Sunday, April 21, 2013

मैं वक्त हूँ............मुझ से वफा की उम्मीद मत करना


मैं बेवफा हूँ 
मुझ से वफा की उम्मीद मत रखना 


मैं वक्त हूँ 

हँसते हुओं को रुलाना 
रोने के चाहवान को रोने न देना 
मेरा प्रियतम शुगल है


मैं वक्त हूँ

मरहम जो मांगे 
उसे मरहूम कर दूं 

उसी के उसको उससे जुदा होने पर मजबूर कर दूं 

और फिर लगाऊं मरहम नमक की 
पीछे बचे उसके अपनों को 
और जो चीखना चाहें तो लब खामोश कर दूं 

मैं वक्त हूँ

मैं बेवफा हूँ 
मुझ से वफा की उम्मीद मत करना 

बस में नहीं ये ही मुगालता है


बस................
बस में नहीं
ये ही मुगालता है
इंसान से ज्यादा
सक्षम तो खुद खुदा भी नहीं
इस बात को खुद खुदा मानता है

अनामिका नाम है तेरा
अनाम मगर हो नहीं
बहुत नाम है तेरा
फिर क्यूं कहती हो
बस में नहीं

इक दिन अँधेरा तो होना ही है

अभी तो घायल हूँ तो उसके आगे ...............
अभी छुट्टी
का वक्त शायद दूर है
जब वक्त आएगा
तो खबर किसको होगी

बिन बताये....
बिन बुलाये.........
सिमट जाऊँगा

"उसके" आगोश में चला जाऊँगा

घायल है तो रवि है
रवि है तो रोशनी भी है
इक दिन अँधेरा तो होना ही है
उस पल का तलबगार तो हूँ
अभी ठहर जा ऐ वक्त

मगर अभी मैं कहाँ तय्यार हूँ

अभी ठहर जा ऐ वक्त


अभी तो  घायल हूँ तो उसके आगे ...............
अभी छुट्टी
का वक्त शायद दूर है
जब वक्त आएगा
तो खबर किसको होगी

बिन बताये....
बिन बुलाये.........
सिमट जाऊँगा

"उसके" आगोश में चला जाऊँगा

घायल है तो रवि है
रवि है तो रोशनी भी है
इक दिन अँधेरा तो होना ही है
 उस पल का तलबगार तो हूँ
अभी ठहर जा ऐ वक्त

मगर अभी मैं कहाँ तय्यार हूँ

Saturday, April 20, 2013

उलझा हुआ सवाल


तेरे  गेसुओं  की 
तेरे  गुंचों  की 
तेरे  लबों  की 
और  तेरे  बदन  की  
खुशबू 
से  महकता  है  चमन 

*
*
*
*
मुर्दा  भी  इस  फिज़ा  में  
सांस  लेने  को  मजबूर  हो  जाए 
उसमे  जान  पड़  जाए 
*
*
*
*
*
फिर  यह  कहना  सोचना  
की  जान  और  सांस  में  क्या  चुनूं  
बड़ा  उलझा  हुआ  सवाल  है ...............
जान  हो  तुम  प्यार  हो  तुम  
मेरी  हर  सांस  के  जिम्मेदार  हो  तुम 

नमक का मरहम


उदासियों  से  कह  दो
कहीं  और  जा  बसें
कि  चस-चस  कर जीना
और
जी-जी  कर  मरना
हमें  अब
नमक  के  मरहम  ने  सिखा  दिया  है

ख्वाब


वो ख़्वाब लेके आया है
नींद देगा बड़ी गहरी सी...............................
*
*
*
*
*
*
*
*
*
जो  नींद  में  खो  जाएगा  
उसका  ख्वाब  
*
*
*
*
*
*
*
अधूरा  रह  जाएगा