Sunday, January 27, 2013





डूब  जाता  हूँ  उनकी  आँखों  में
गहरी  झील  हैं  उनकी  आँखें




बह  जाता  हूँ  उनकी  आँखों  में
बहती  नदिया  हैं  उनकी  आँखें






खो  जाता  हूँ  उनकी  आँखों  में
अथाह   सागर  हैं  उनकी  आँखें
जल  जाता  हूँ  उनकी  आँखों  में
ज्वाला  मुखी  हैं  उनकी  आँखें






भीग  जाता  हूँ  उनकी  आँखों  में
काली  घटा  हैं  उनकी  आँखें
क्या  से  क्या  हो  जाता  हूँ  उनकी  आँखों  में
कैसी  और  क्या  बला  हैं  उनकी  आँखें 













.................. —

No comments:

Post a Comment